वैस तो आपने कई जगह पढ़ा होगा या सुना होगा की ब्लॉग बनाकर ऑनलाइन पैसे कमाये लेकिन क्या आपको पता है की ब्लॉग क्या होता है और ब्लॉगर क्या होता है?
जो व्यक्ति ब्लॉगिंग करता है उसे हम ब्लॉगर कहते है लेकिन हर कोई ब्लॉगिंग करे ऐसा नहीं हो सकता क्योंकि ब्लॉगर के कुछ गुण होते है जो उसकी ब्लॉगिंग की यात्रा को सफल बनाते है इसलिये अगर आप भी चाहते है की ब्लॉगर कैसे बने तो आपको ब्लॉगर के बारे में जानना पड़ेगा तभी आप एक अच्छा ब्लॉगर बन सकते हो|
इस आर्टिकल में आप जानने वाले हो की कैसे आप एक Successful Blogger बन सकते हो (How To Become A Blogger)
Content List
Blogger कौन होता है?
ब्लॉगर सिर्फ आर्टिकल ही नहीं लिखता है यह एक ऐसा व्यक्ति होता है जिसे आर्टिकल राइटिंग के साथ साथ दूसरी स्किल्स भी आती है जैसे Graphic Editing, Photoshop, Microsoft Word, Excel etc.
ब्लॉगर को इन्टरनेट उपयोग करने का अच्छा नॉलेज होता है एक अच्छा ब्लॉगर किसी भी प्रकार से इन्टरनेट से जानकारियों की प्राप्त कर सकता है|

ब्लॉगर बहुत ही जल्दी लिखे गए कंटेंट को समझ जाता है ब्लॉगर को ज्यादातर ऑनलाइन पढ़ना ही पसंद होता है एक अच्छा ब्लॉगर हमेशा चीजों को डिजिटल बनाने के बारे में सोचता है ब्लॉगर जैसे मैंने यह आर्टिकल लिखा है तो मै एक ब्लॉगर हूँ इसी प्रकार आप भी एक ब्लॉगर बन सकते हो|
Blogger कैसे बने (How to become a blogger)
दोस्तों ब्लॉगर बनना कोई बढ़ा काम नहीं है यह कोई मॉडर्न साइंस वाला काम नहीं है क्योंकि एक Blog Setup कीजिये और आर्टिकल लिखना शुरू कर दीजिये बन गये आप एक Blogger.
लेकिन अगर आप एक Successful Blogger बनना चाहते हो तो आपको अपने अन्दर वो सभी गुण develop (विकसित) करने होंगे जो एक सक्सेसफुल ब्लॉगर में होते है|
इन गुणों के बिना आप एक ब्लॉगर नहीं बन सकते और बन भी गए तो फ़ैल हो जाओगे|
Successful Blogger बनने के लिये क्या जरुरी है?
दोस्तों सक्सेसफुल ब्लॉगर बनने के लिये वैसे तो बहुत सारे गुण होते है लेकिन ये 7 गुण जो प्रत्येक सफल ब्लॉगर में होते है जो मै बता रहा हूँ क्योंकि मैंने भी अपने अंदर इन गुणों या स्किल को विक्सित किया तभी मै एक अच्छा ब्लॉगर बन सका|
Fast Decision Making
एक सक्सेसफुल ब्लॉगर हमेशा फ़ास्ट डिसिजन लेता है क्योंकि ब्लॉगिंग मै कम्पटीशन चलता है इसलिये जब भी कोई Trending Topic आता है तो सारे ब्लॉगर उस पर काम करना शुरू कर देते है|
जो ब्लॉगर जल्दी काम करता है उसका आर्टिकल जल्दी रैंक करता है इसलिये एक ब्लॉगर हमेशा सोचने में ज्यादा समय बर्बाद नहीं करता है|
Long Seater
एक अच्छा ब्लॉगर या Article Writer हमेशा long seater होता है इसका मतलब होता है ज्यादा देर तक बैठे रहना क्योकि जब आप आर्टिकल लिखे हो तब आपको 3 से 4 या 5 घंटे भी बैठना पड़ता है|
क्योंकि अगर आप बैठेंगे नहीं तो आर्टिकल कैसे लिखोगे लेकिन फिर भी आपको कम से कम 2 घंटे लगातार काम करना ही पड़ता है अगर आप ब्लॉगिंग में सफल होना चाहते हो इसलिये अच्छा ब्लॉगर बनने के लिये ज्यादा समय बैठने के आदत डालिये|
Creative Thinking
एक Successfull Blogger बनने के लिये आपको अपने दिमाग को विकसित करने की जरूरत है ब्लॉगिंग करने के लिये नये – नये ideas का दिमाग में होना बहुत ही जरुरी है जिससे आप कुछ नया लिख सको|
अगर आप सिर्फ वही लिखते हो जो दुसरे ब्लॉगर भी लिखते है तो आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी ब्लॉगिंग में इसलिए नए नए टॉपिक के बारे में रिसर्च कीजिये और उन पर लिखना शुरू कीजिये लेकिन अपनी Niche के अन्दर ही लिखना है
Good Writing Skill
ब्लॉगर बनने के लिये आपकी Writing स्किल अच्छी होनी चाहिये क्योंकि जितना अच्छा आप लिखोगे यूजर को उतना ही ज्यादा आपका कंटेंट पसंद आएगा|
चाहे आप कोई सी भी भाषा में लिखो लेकिन लिखने की कला सही होनी चहिये जिससे पढने वाला कभी बोर न हो नहीं तो वह ज्यादा समय आपके आर्टिकल नहीं पड़ेगा|
Blogger बनने के लिये आपकी Typing Speed अच्छी होनी चाहिये जिससे आप जल्दी आर्टिकल लिख सके अगर फ़ास्ट नहीं है तो प्रैक्टिस कीजिये और अपनी Writing Skill को Improve कीजिये कम से कम 1 घंटे में 1000 word का आर्टिकल लिखना जरुरी है|
वैसे तो इससे भी जल्दी लिखना चाहिये लेकिन शुरुवात में इतनी स्पीड होनी चाहिये नहीं तो आपका How To Become a Blogger वाला सपना पूरा नहीं होने वाला|
Reading Books and Articles
यदि आपको पढने की आदत नहीं तो यह बहुत ही बड़ी कमी है क्योंकि सभी बड़े ब्लॉगर books और अपने competitor के आर्टिकल पढ़ते है जिससे उन्हें अपनी फील्ड से रिलेटेड नॉलेज मिलता है|
उसी नॉलेज को उपयोग करके वो यूजर के लिये आर्टिकल लिखते है जैसे मैंने यह आर्टिकल लिखा है इसमें मैंने अपना नॉलेज और अनुभव आपके साथ शेयर किया है क्योंकि मै भी इन चीजों के बारे में पढता रहता हूँ और अपना नॉलेज बढ़ाता रहता हूँ|
अगर आप अभी तक कोई किताब नहीं पड़ी तो शुरू कर दीजिये बहुत की काम आयेगी भविष्य में भी मैंने एक किताब पढ़ी थी जिससे मुझे आज तक बहुत ही ज्यादा फायदा होता है मेरा सोचने का नजरिया ही बदल गया उस किताब का नाम है Rich Dad Poor Dad.
Consistent Work
एक Pro Blogger हमेशा अपने काम के लिये consistent रहता है मतलब लगातार रोजाना काम करता है क्योंकि जब अगर लगातार काम नहीं किया जाता है ब्लॉग पर तो यूजर भी आना बंद हो जाते है|
और google को भी यह लगने लग जाता है की इस ब्लॉग पर अब ठीक से काम नहीं किया जाता इसलिये अपने ब्लॉग पर Daily काम कीजिये चाहे आप पोस्ट लिखे या न लिखे लेकिन ब्लॉग को अपडेट करना ही चाहिये और यदि daily एक पोस्ट लिखते हो तो आपके लिये बहुत अच्छा है|
Helpful Blogger
एक अच्छा ब्लॉगर बनने के लिये अपने ब्लॉग के रीडर्स की हेल्प करना बहुत ही जरुरी होता है और करना भी चाहिये क्योंकि उन्ही की बदौलत आप अपने ब्लॉग से पैसे कमाते हो|
कुछ लोग सिर्फ पैसा कमाने के लिये ब्लॉगिंग करते है लेकिन ज्यादा समय तक चल नहीं पाते क्योंकि लोगो से जुड़ते नहीं है तो लोग भी उनसे जुड़ते नहीं है|
यदि आप अपने रीडर्स की मदद करोगे तो आपके permanent Readers बढ़ने लगेंगे|
SEO Expert
एक बड़ा ब्लॉगर अच्छा SEO कर लेता है वैसे SEO Expert तो कोई भी नहीं बन सकता क्योंकि SEO समय के साथ बदलता रहता है इसलिये इसका experience होना बहुत ही जरुरी है|
अगर आपको SEO का Knowledge नहीं है तो ऊपर बताये गये जितने भी points है सब बेकार है आपके लिये इसलिये ब्लॉगिंग में सफल होने के लिये SEO बहुत – बहुत ज्यादा जरुरी है|
कोई भी आर्टिकल रैंक होने में SEO का सबसे ज्यादा योगदान होता है अगर आप ठीक से SEO करते हो तो आप बढे से बढे ब्लॉगर को भी हरा सकते हो ब्लॉगिंग में|
Patience (धैर्य)
यह एक सफल ब्लॉगर का सबसे पहला और सबसे आखिरी गुण है ब्लॉगिंग की फील्ड आपको बहुत ही ज्यादा निराश करने वाली है क्योंकि इसमें रिजल्ट 1 महीने में भी आ सकते है और 1 साल बाद भी आ सकते है|
इसलिये ब्लॉगिंग में सफल होना चाहते हो तो धैर्य रखो और अपने ब्लॉग को एक बीज की तरह सोचो जिसे आपने बोया है और रोज पानी डालना है मतलब आर्टिकल लिखना है|
जैसे एक बीज पेड़ बनने के बाद ही फल देता है और फिर देता ही रहता है उसी प्रकार एक ब्लॉग भी अच्छे से डेवेलप होने के बाद आपको कमाई करके देता है|
जैसे पेड़ की देख रेख न करने पर वह सुख भी सकता है वैसे ही ब्लॉग पर काम करना बंद किया तो वह डाउन भी हो सकता है और आपकी कमाई भी कम हो सकती है|
Summary Of Successful Blogger
एक successful Blogger बननें से पहले बहुत सारी चुनोतियाँ सामने आती है उन चुनोतियों को स्वीकार करके उन्हें जीत ने के बाद ही एक सफल ब्लॉगर बना जा सकता है|
जैसे:- ब्लॉग बनाना, ब्लॉग पर ट्रैफिक लाना, नये – नये टॉपिक पर लिखना, यूजर और google दोनों को ख़ुश करना, ट्रैफिक बढ़ने पर होस्टिंग में पैसा खर्च करना और अपने ब्लॉग की अथॉरिटी बनाना ये सब चुनौतियाँहै|
सबसे बड़ी चुनौती है रोजाना नये नये विषय के बारे में रिसर्च करना और लिखना और पैसा न आने तक धैर्य बनाये रखना|
एक सफल ब्लॉगर बनने के लिये business Mind होना चाहिये क्योंकि ब्लॉगिंग करना भी एक business ही होता है|
इस आर्टिकल से आपने क्या सीखा ?
इस आर्टिकल से आपने सिखा की एक Successful Blogger कैसे बनते है How To Beacome a Blogger. ब्क्यालॉगर बनने के लिये क्या जरुरी है और एक सफल ब्लॉगर में कौन कौन से गुण होते है
क्या आपको मेरा यह आर्टिकल पसंद आया है अगर पसंद आया हो तो कमेंट में बताये और ब्लॉगिंग सीखने के लिये इस ब्लॉग को पढ़ते रहिये|
धन्यवाद्
सीखो सिखाओ, देश को आगे बढाओं!
ये आर्टिकल भी पढ़िये
- Ezoic Kya Hai In Hindi | इससे ब्लॉग की कमाई डबल कैसे करे?
- SEO क्या है जाने आसान भाषा में – Learn SEO In Hindi 2021
- Google Adsense क्या है 2021 में इससे पैसा कैसे कमाये?
- Article Writing Format | Hindi Article Kaise Likhte Hai
- How to Become a Blogger in Hindi | सक्सेसफुल ब्लॉगर कैसे बने?
- How to start a blog in India 2021 in Hindi – Best Guide
- WordPress पर Website कैसे बनाये | How To Create A WordPress Website in Hindi 2021
- Blogger vs WordPress in Hindi – 2022 में शुरू किससे करें?
- एक वेबसाइट बनाने के लिये क्या – क्या चाहिये कितना खर्च लगेगा सम्पूर्ण जानकारी हिन्दी में
- 30+ Best Topics To Write A Blog In Hindi | ब्लॉग किस विषय पर बनाये