इनपुट और आउटपुट डिवाइस क्या है- Input And Output Devices of computer In Hindi

किसी भी डिजिटल कार्य को करने के लिये हमें कुछ न कुछ उपकरण की आवश्यकता होती है बिना किसी उपकरण के कोई भी डिजिटल काम नहीं हो सकता, जब भी हम कंप्यूटर में कोई कार्य करते है या कोई भी ऑपरेशन कंप्यूटर में होता है, तो वह सब Input And Output Devices के द्वारा ही संभव होता है|

हम यह कह सकते है की Input Output Device कंप्यूटर के सहायक उपकरण होते है जो कंप्यूटर में किसी भी काम को आसान करने के लिये कंप्यूटर के साथ उपयोग किये जाते है|

ऐसा जरुरी भी नहीं है की Input And Output Device सिर्फ कंप्यूटर के साथ ही उपयोग किये जाते है बहुत सारे इनपुट आउटपुट डिवाइस है जो सिर्फ अकेले ही काम करते है इनको चलाने के लिये किसी दुसरे उपकरण की आवश्यकता नहीं है|

लेकिन यह जानना भी आवश्यक है की ये इनपुट और आउटपुट डिवाइस क्या है? इनके बीच में क्या अंतर है?

यह भी पढ़े:-

2021 में घर बैठे ऑनलाइन पैसा कमाने के तरीके

मेमोरी क्या होती है RAM और ROM में अंतर क्या है?

WhatsApp Payment क्या है WhatsApp पैसे लेन-देन करें

Difference Between Input And Output Devices In Hindi

आज के समय में सब कुछ digital हो चूका है और डिजिटल दुनिया के लिये सभी डिजिटल उपकरण उपयोग किये जाते है किसी उपकरण को इनपुट के लिये उपयोग किया जाता है तो किसी को आउटपुट के लिये उपयोग किया जाता है|

इनपुट और आउटपुट के बीच अंतर सिर्फ इतना सा है की अन्दर जाना मतलब इनपुट और बाहर आना मतलब आउटपुट होता है|

जैसे:- मोबाइल से बात करते समय हमारी आवाज मोबाइल के अन्दर जाना इसको इनपुट कहते है और मोबाइल से सामने वाले की आवाज बाहर आना इसको आउटपुट कहते है|

Common Input And Output devices

इनपुट देने वाले डिवाइस को इनपुट डिवाइस कहते है और आउटपुट देने वाले उपकरण को आउटपुट डिवाइस कहते है|

लेकिन कुछ उपकरण ऐसे होते है जो इनपुट देने का भी कार्य करते है और आउटपुट देने का भी कार्य करते है|

दोनों प्रकार से काम करने वाले डिवाइस को common device या common input output device कहते है|

आइये जानते है की इनपुट और आउटपुट डिवाइस क्या है पहले इनपुट डिवाइस के बारे में जानते है|

What is Input Device in hindi

सभी प्रकार की डिवाइस में इनपुट डिवाइस का कार्य अलग होता है Input Device का उपयोग किसी भी प्रकार की डाटा को इंटर करने या डाटा fiil करने के लिये किया जाता है|

What-Is-Input-Device-In-Hindi

जब भी हम किसी उपकरण की मदद से दुसरे उपकरण में कोई इनपुट देते है उसे Input Device कहा जाता है|

कई इनपुट डिवाइस है जिन्हें कंप्यूटर के साथ चलाते है उन्हें Computer Related Input Device कहा जाता है बाकी Other Device होते है|

Input Devices Of Computer

जो उपकरण कंप्यूटर के साथ चलाये जाते है उनको कंप्यूटर संबंधी उपकरण कहते है ये इनपुट डिवाइस कंप्यूटर को निर्देश देने के लिये प्रयोग किये जाते है|

इनको कंप्यूटर के साथ केबल द्वारा या वायरलेस माध्यम से कनेक्ट किया जाता है ये कंप्यूटर के मुख्य पार्ट होते है जिनके बिना कंप्यूटर को चलाना बहुत ही कठिन या असंभव है|

कंप्यूटर संबंधी इनपुट डिवाइस में सबसे महत्वपूर्ण Keyboard और Mouse है|

Other Input Devices

कुछ डिवाइस कंप्यूटर के बिना भी उपयोग किये जा सकते है जिनको प्रयोग करने के लिये कंप्यूटर के साथ कनेक्ट करने की आवश्यकता नहीं होती है|

ये उपकरण कंप्यूटर के अलावा दुसरे उपकरणों के साथ भी चलाये जा सकते है, जो डिजिटल और non-digital उपकरण के साथ चल सकते है| निचे सभी प्रकार के Input Devices की list दी जा रही है|

examples of input devices

  • Keyboard        
  • Mouse  
  • Joysticks          
  • Light Pen
  • Touch Screen    
  • Microphone      
  • Scanner
  • Magnetic Ink Character Reader (MICR)
  • Optical Barcode Reader(OBR)    
  • Webcam           
  • Punch Card Reader       
  • Electronic White Board
  • Trackball         
  • GamePad        
  • Voice Recognizer          
  • Digital Camera

What is Output Device In Hindi

Output Device वे उपकरण होते है जिनका उपयोग इनपुट डिवाइस द्वारा दिये गए इनपुट का आउटपुट प्राप्त करने के लिये किया जाता है|

What-Is-Output-Device-In-Hindi

इन उपकरण के द्वारा रिजल्ट प्राप्त किया जाता है जितनी भी डिजिटल इनफार्मेशन हमें प्राप्त होती है वे सब आउटपुट डिवाइस के माध्यम से ही प्राप्त होती है|

कुछ आउटपुट डिवाइस कंप्यूटर के अलावा भी दुसरे डिवाइस के साथ कार्य करते है|

Output Devices of Computer

कुछ डिवाइस कंप्यूटर के साथ ही कार्य करते है और ये कंप्यूटर में दिये गये इनपुट के आधार पर आउटपुट प्रदान करते है|

ये डिवाइस भी कंप्यूटर के साथ कनेक्ट किये जाते है कभी-कभी तो इनको कंप्यूटर के साथ प्रयोग करने के लिये कंप्यूटर में इन डिवाइस का Driver Software Install करना पड़ता है|

जैसे प्रिंटर में कंप्यूटर से प्रिंट निकालने के लिये printer device का driver install करना पड़ेगा|

Computer Related Output Device में सबसे महत्वपूर्ण Output Device, मॉनिटर या डिस्प्ले है|

Other Output Devices

ये वे डिवाइस या उपकरण होते है जिनको कंप्यूटर के साथ या कंप्यूटर के बिना भी प्रयोग किया जाता है इन्हें भी कंप्यूटर के साथ कनेक्ट करने की कोई आवश्यकता नहीं होती है|

ये वे डिवाइस होते है जिनका प्रयोग इमेज, विडियो या साउंड आदि डाटा या सुचना को प्राप्त करने के लिये किया जाता है|

आउटपुट डिवाइस भी इनपुट डिवाइस की तरह ही होते है इनका कार्य रिजल्ट देना है|

Examples of Output Devices

  • Monitor (LED, LCD, CRT, etc)
  • Printers (all types)
  • Plotters
  • Projector
  • LCD Projection Panels
  • Computer Output Microfilm/ Microfiche (COM)
  • Speaker(s)
  • Head Phone
  • Visual Display Unit
  • Film Recorder

ये भी पढ़े:-

Work, Use, And functions of input devices

अब हम जानेंगे की किसी डिवाइस से क्या कार्य किया जाता है और कोई उपकरण को उपयोग करने के लिये क्या-क्या किया जाता है| इनपुट डिवाइस कौनसे होते है और क्या काम करते है?

Keyboard

यह कंप्यूटर के साथ यूज़ किया जाने वाला उपकरण है इसमें 104 बटन होते है जिनका प्रयोग कंप्यूटर में निर्देश के इनपुट देने के लिये किया जाता है|

इसको कंप्यूटर का प्राथमिक इनपुट उपकरण कहा जाता है|

इन बटन को अलग-अलग कार्य के अनुसार अलग Key के नाम से जाना जाता है Keyboard में निम्नलिखित key होती है|

  • Function Keys
  • Special Keys
  • control keys
  • Numeric Keys
  • Alphabetic Keys
  • Numeric Keys
  • Navigation or Arrow Keys

Mouse

इसका उपयोग भी कंप्यूटर में pointer के माध्यम से निर्देश देने के लिये किया जाता है| यह कंप्यूटर में बने एक Arrow की सहायता से किसी भी फंक्शन या प्रोग्राम को खोलना और बंद कर सकता है|

माउस में 2 बटन होते है जिसे Right Click और Left click कहा जाता है| इन दोनों बटन के बीच में एक Wheal (पहिया) होता है जिसे Scroller कहा जाता है इसका यूज़ किसी भी विंडो में scrolling के लिये किया जाता है|

Joysticks

joyStick इसके नाम से ही पता चलता है की यह एन्जॉय से संबधित है इसका उपयोग अधिकतर विडियो गेम के रिमोट में गेम खेलने के लिये किया जाता है|

इनपुट और आउटपुट डिवाइस क्या है- Input And Output Devices of computer In Hindi
JoyStick

इसमें एक स्टिक होती है जो चारो चारो तरफ घूम सकती है यह Forward, Backward और Side motion में काम करती है| इसके टॉप पर एक बटन होता है जिस कण्ट्रोल करने के लिये बनाया गया है|

Light Pen

यह भी माउस की तरह एक pointer डिवाइस है यह एक इनपुट डिवाइस होती है इसे CRT Display के ऊपर चलाया जाता है यह पेन Light की मदद से कार्य करता है इसके निब की जगह पर एक लाइट डायोड (lens) लगा होता है| डिस्प्ले की लाइट को महसूस करता है|

इनपुट और आउटपुट डिवाइस क्या है- Input And Output Devices of computer In Hindi

यह पेन डिस्प्ले पर टच करने, या कोई ग्राफ़िक चित्र बनाने एवं टच डिस्प्ले पर मेनू आदि को ओपन और बंद करने के लिये Use किया जाता है|

इसकी सहायता से डिजिटल सिग्नेचर भी किये जा सकते है|

Touch Screen    

यह भी एक नार्मल डिस्प्ले की तरह ही होता है लेकिन इसकी स्क्रीन के ऊपर एक टच पैनल लगा होता है जिसकी मदद से इनपुट दिया जाता है

इसको चलाने के लिये ऊँगली से इसके ऊपर टच किया जाता है इसकी मदद से स्क्रीन पर दिख रहे किसी भी आइकॉन या एप्लीकेशन पर क्लिक किया जा सकता है|

इसका उपयोग नेविगेशन के लिये भी किया जा सकता है|

Microphone

यह एक महत्वपूर्ण इनपुट डिवाइस है इसकी मदद से किसी भी उपकरण में आवाज को रिकॉर्ड किया जाता है यह साउंड को कैच करता है और उपकरण में ट्रांसमिट करता है|

मोबाइल में बात करने के लिये मिक्रोफोंन का ही यूज़ किया जाता है जिससे हमारी आवाज रिकॉर्ड हो कर सामने वाले तक जाती है|

Scanner

स्कैनर भी एक इनपुट उपकरण है जो कंप्यूटर के साथ उपयोग किया जाता है

स्कैनर की मदद से किसी भी डॉक्यूमेंट को स्कैन किया जाता है इसमें एक कांच के निचे लाइट लगी होती है जिसे डॉक्यूमेंट पर डालते है लाइट को जो भी हिस्सा डॉक्यूमेंट से टकराता है कंप्यूटर में उस हिस्से की एक कॉपी बन जाती है

आजकल स्कैनर का फीचर मोबाइल फ़ोन में भी आ चूका है| लेकिन ये स्कैनर QR Code आदि को स्कैन करने के लिये बनाये गए है इसमें मोबाइल के कैमरे की मदद से स्कैन किया जाता है|

स्कैनर दो प्रकार के होते है

  • Mono Scanner
  • Color Scanner

Magnetic Ink Character Recognition/Reader (MICR)

यह भी एक स्कैनर डिवाइस ही है जो की मैग्नेटिक Ink से लिखे गए कोड या अक्षरों को पढने के लिये उपयोग किया जाता है|

इसके लिये एक विशेष प्रकार की Ink होती है जिसमे मैग्नेटिक पदार्थ होता है यह MICR उस इंक से लिखे गए अक्षरों को स्कैन करता है|

यह अधिकतर बैंकिंग सिस्टम में Transaction में काम आता है किसी भी बैंक के चेक में निचे की तरफ जो कोड होते है वे मैग्नेटिक इंक से ही लिखे होते इन कोड्स को पढने के लिये MICR Device का उपयोग किया जाता है|

Optical Barcode Reader(OBR)   

यह भी MICR की तरह कोड्स को पढने के लिये उपयोग किये जाते है इसमें बारकोड को स्कैन कर के read किया जाता है|

इसमें एक स्कैनर सेंसर होता है जो बारकोड को स्कैन करता है और कोड के अनुसार उसका पढने लायक टेक्स्ट में कन्वर्ट करता है|

बारकोड को काले कलर की लाइनों के द्वारा बनाया जाता है इन लाइन में प्रोडक्ट की जानकारी छुपी होती है जिसे ऑप्टिकल बारकोड रीडर पढता है|

Webcam

Webcam कैमरे का ही एक रूप है इसका उपयोग फोटो खीचने के लिये किया जाता है इसको कंप्यूटर डिवाइस के साथ यूज़ किया जाता है|

आजकल तो लैपटॉप के अन्दर ही webcam Inbuilt लगे होते है कुछ LED डिस्प्ले में भी वेबकैम को इनबिल्ट बनाया गया है|

इसका अधिकतर उपयोग ऑनलाइन से सम्बंधित कार्यो में लाइव फोटो लेने या डायरेक्ट फोटो लेने के लिये किया जाता है जैसे आधार कार्ड बनाते समय फोटो वेबकैम के द्वारा की खीचे जाते है|

Punch Card Reader

पंच कार्ड एक मजबूत और कठोर कागज का कार्ड होता है जिसमे होल बने होते है और कुछ नंबर भी लिखे होते है इस कार्ड को 20वी शताब्दी में डिजिटल डाटा स्टोर करने के लिये किया जाता था|

इसमें जो होल होते उनकी मदद से डाटा स्टोर किया जाता है जब भी इस डाटा का उपयोग करना होता है तब इस कार्ड को Punch Card Reader में लगाते है जिससे इसकी डाटा को पढ़ा जा सके|

इसको अभी भी कई जगह पर वोटिंग मशीनों में भी उपयोग किया जाता है|

Electronic White Board

इस्लेक्ट्रोनिक वाइट बोर्ड भी साधारण बोर्ड की तरह दीखता है लेकिन यह टचस्क्रीन होता है यह भी एक इनपुट डिवाइस ही है|

इस बोर्ड का प्रयोग डाटा को डिस्प्ले करने और डाटा के प्रेजेंटेशन के लिये किया जाता है यह भी मैग्नेटिक पद्धति पर कार्य करता है इसके साथ भी लाइट पेन का प्रयोग किया जा सकता है|

यह एक प्रोजेक्टर की तरह होता है इसे Smart Board भी कहा जाता है|

Trackball  

यह भी माउस और जोस्टिक की तरह ही होता है या यूँ कहे की Trackball, Mouse और Joystick का एक कॉम्बिनेशन है इसमें माउस के जैसे दो बटन होते है जिनकी सहायता से राईट क्लिक और लेफ्ट क्लिक किया जाता है|

इनपुट और आउटपुट डिवाइस क्या है- Input And Output Devices of computer In Hindi

इन दोनों बटन के बिच में एक ball होती है जो Joystick की तरह चारो दिशा में घूम सकती है| यह भी माउस की तरह पॉइंटर सेट करने के लिये उसे किया जाता है

लेकिन इसको माउस के जैसे हिलाना नहीं पड़ता है इसमें लगी ट्रैकबॉल पर अंगूठे या ऊँगली को घुमाकर पॉइंटर सेट किया जाता है| यह लैपटॉप के कीबोर्ड में भी हो सकता है|

GamePad 

एक GamePad विडियो गेम खलेने के लिये एक Main Input Device है इसे विडियो गेम रिमोट या कंट्रोलर भी कहा जाता है|

इसको दोनों हाथो से पकड़कर चलाया जाता है इसमें बीच में एक या दो जोस्टिक लगी होती है साथ ही इसमें गेम कण्ट्रोल के लिये राईट साईट पर बटन होते है और लेफ्ट साइड में डायरेक्शन के बटन होते है|

इसमें आगे की तरफ भी बटन हो सकते है जिनका उपयोग गेम के अनुसार होता है|यह केबल के through विडियो गेम से कनेक्ट होता है और यह वायरलेस भी होता है|

यह कई प्रकार की डिजाईन में उपलब्ध हो सकता है जिसमे जोस्टिक की जगह पर बटन या ट्रैकबॉल भी होते है|

Voice Recognizer

यह माइक्रोफोन की जैसा होता है जिसमे आवाज को रिकॉर्ड किया जाता है इसमें voice को रिकॉर्ड करने के साथ साथ उसको पहचानने का कार्य भी किया जाता है|

इसमें भी माइक्रोफोन ही लगा होता है लेकिन इसका कार्य अलग होता है इसको ज्यादातर बोलकर लिखने वाले लोगो के लिये बनाया गया है|

क्योकि जिसे लिखते नहीं आता वे इसके जरिये बोलकर लिख सकते है| इसमें किसी भी प्रकार की आवाज को पहचानने की क्षमता होती है|

Digital Camera

वैसे तो कैमरा एक अलग डिवाइस होता है लेकिन यह भी एक इनपुट डिवाइस ही है इसको कंप्यूटर में कनेक्ट करके फोटो और विडियो को ट्रान्सफर किया जा सकता है|

इसमें फोटो खीच कर कंप्यूटर में स्टोर कर सकते है इसलिये यह इनपुट डिवाइस होता है और इसमें लगे लेंस के द्वारा बहार की इमेज की एक डिजिटल कॉपी बनायीं जाती है जिसको मेमोरी में सेव कर सकते है|

डिजिटल कैमरे में लेंस इनपुट का कार्य करता है और डिस्प्ले आउटपुट का कार्य करती है|

Work, Use, And Functions Of Output Devices

इनपुट डिवाइस के बारे में जानने के बाद हम यह जानेंगे की आउटपुट डिवाइस कौनसे होते है और कौनसे आउटपुट उपकरण का क्या कार्य है|

Monitor (LED, LCD, CRT, etc)

मॉनिटर कंप्यूटर का एक प्राथमिक आउटपुट डिवाइस होता है इसके बिना कंप्यूटर को यूज़ करना मुश्किल है और शायद नामुमकिन है क्योंकि अगर कुछ दिखाई ही नहीं देगा तो कंप्यूटर कैसे चला सकते है|

मॉनिटर अपने आकार और पदार्थ के अनुसार अलग-अलग प्रकार के हो सकते है जैसे LED ,LCD, CRT, आदि क्योंकि ये डिस्प्ले पर निर्भर करता है इसलिये इसमें जैसी डिस्प्ले लगी होती है उसी के अनुसार इसका नाम बोला जाता है|

लेकिन अगर कंप्यूटर के साथ कनेक्ट है तो इसका असली नाम मॉनिटर ही होता है|

Printers

प्रिंटर भी एक आउटपुट उपकरण है यह एक हार्डवेयर उपकरण है इसको कीसी चित्र या इमेज का प्रिंट निकालने के लिये कंप्यूटर या लैपटॉप के साथ यूज़ किया जाता है

आजकल कुछ प्रिंटर को मोबाइल से भी कनेक्ट करके प्रिंट निकाल सकते है|

ये colorful और black And white दो तरह के होते है कुछ प्रिंटर में स्कैनर का भी फीचर होता है अतः ये इनपुट का भी कार्य कर सकते है|

प्रिंटर कई प्रकार के होते है-

  1. Laser Printers
  2. LED Printers
  3. Multifunction Printers
  4. Home Inkjet Printer
  5. Dot-matrix Printers
  6. Solid Printers
  7. Business Inkjet Printers

Plotters

प्लॉटर भी एक हार्डवेयर उपकरण है जो प्रिंटर के ही सामान होता है लेकिन प्लॉटर का उपयोग बड़े-बड़े ग्राफ़िक आदि को प्रिंट करने के लिये किया जाता है|

प्लॉटर की प्रिंट, प्रिंटर से सस्ती होती है लेकिन ये काफी महंगे होते है इनकी साइज़ भी प्रिंटर से बहुत बड़ी होती है

इसमें 3डी प्रिंटिंग भी की जा सकती है इसमें कागज के अलावा, दुसरे पदार्थ लकड़ी, स्टील आदि पर भी प्रिंट कर सकते है

प्लॉटर का सबसे अधिक उपयोग बैनर प्रिंटिंग करने के लिये किया जाता है|

प्लॉटर दो प्रकार के होते है|

  • Drum Pen Plotter
  • Flat Bet Plotter

Projector

प्रोजेक्टर भी आउटपुट डिवाइस की श्रेणी में आता है इसका प्रयोग एक बड़े परदे या दीवार पर प्रेजेंटेशन या कीसी भी विडियो या इमेज को बड़ा करके दिखाने के लिये किया जाता है|

क्योंकि टीवी या LED का आकार सिमित होता है इसलिए इनके साइज़ की कमी को पूरा करने के लिये प्रोजेक्टर का यूज़ किया जाता है|

यह कंप्यूटर से कनेक्ट होता है इसमें से एक लाइट निकलता है जो पर्दे या दीवार पर गिरता है और इमेज या विडियो का प्रतिबिंब परदे दिखाई देता है|

Computer Output Microfilm/ Microfiche (COM)

यह एक भी एक आउटपुट उपकरण है इसका प्रयोग कैमरे में फोटो लेने या shoot करने के लिये किया जाता है|

यह एक 35MM की एक cotted माइक्रोफिल्म होती है जिसमे डाटा को स्टोर किया जाता है इस डाटा को पढने के लिये Microfiche reader का यूज़ किया जाता है|

इसमें एक लैंस होता है जिसकी मदद से फिल्म में स्टोर डाटा को पढ़ा सकता है|

Speaker

स्पीकर एक आउटपुट डिवाइस है इसको कंप्यूटर, मोबाइल या एनी उपकरण के साथ यूज़ किया जा सकता है|

इसका साधारण सा उपयोग है साउंड प्राप्त करना इसमें एक कॉपर वायर की क्वाइल होती है जिसके अन्दर मैगनेट लगा होता है जिसके ऊपर एक कागज का पर्दा लगा होता है|

कॉपर वायर के दोनों सिरे आउटपुट देने वाले डिवाइस से कनेक्ट किये जाते है जिससे वायर में धारा और सिग्नल प्रवाहित होने पर साउंड बजने लगता है|

Head Phone

हैडफ़ोन भी म्यूजिक सुनने के लिये प्रयोग किये जाते है इसमें दो बड्स होते जिनके अन्दर स्पीकर लगे होते होते है| अतः यह भी आउटपुट उपकरण है|

इसमें 3.5 mm की jackPort लगी होती है जिसे म्यूजिकल उपकरण के साथ कनेक्ट किया जाता है| आजकल तो Wireless हैडफ़ोन भी बाजार में उपलब्ध है जो ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी से कनेक्ट होता है|

स्टाइल के अनुसार हैडफ़ोन कई प्रकार से fancy style में भी मिलते है|

Visual Display Unit

यह भी एक आउटपुट उपकरण है जो दिखने में बिलकुल टेलीविजन की तरह होता है इसमें कैथोड रे ट्यूब (Cathode Ray Tube) का प्रयोग होता है|

इसको कंप्यूटर से कनेक्ट किया जा सकता है कीबोर्ड से दिए गये इनपुट को यह स्क्रीन पर दिखा सकता है|

इसकी साइज़ डायगोनल होती है| यह मॉनिटर ही होता है लेकिन इसे VDU (Visual Display Unit) कहते है|

Conclusion Of Input/Output Device

दोस्तों इस आर्टिकल में आपने जाना की Input And Output Devices क्या होते है और इनके क्या-क्या उपयोग किये जाते है| Input Device का उपयोग कंप्यूटर में निर्देश देने के लिए किया जाता है और output device का उपयोग कंप्यूटर से result, data या output प्राप्त करने के लिये किया जाता है|

हम जानते है की आपको इस आर्टिकल के माध्यम से I/O उपकरण की पूरी जानकारी मिल चुकी है अगर आपका कोई प्रश्न है तो हमें कमेंट बॉक्स में बताये|

हमारे आर्टिकल को पढने के लिये आपका धन्यवाद!

सिखों सिखाओं, देश को आगे बढाओं!

आप ये भी पढ़ सकते है!

लैपटॉप में एंड्राइड एप्प कैसे चलाते है?

स्मार्ट फ़ोन के लिये बेस्ट फ़ोन लाकर कौन-कौन से है?

सबसे पोपुलर वेबसाइट कौन-कौन सी है?

डिजिटल मार्केटिंग क्या है?

फ्री में वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके

5 thoughts on “इनपुट और आउटपुट डिवाइस क्या है- Input And Output Devices of computer In Hindi”

  1. I am really enjoying reading your well written Post. It looks like you spend a lot of effort and time on your blog. I have bookmarked it and I am looking forward to reading new articles. Thanks for this content.

    Reply

Leave a Comment